YouTube से पैसे कैसे कमाए
क्या आपको पता है की Youtube से पैसे कैसे कमाए? यदि हाँ तो शायद आपने YouTube के बारे में पहले से ही जानकरी होगी जो की अच्छी बात है लेकिन यदि नहीं तो चिंता करने की कोई आत नहीं क्यूंकि आज में आप लोगों को Youtube से पैसे कैसे कमाए के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ जिससे की आपके मन में मेह्जुद सारी संकाएँ दूर हो सकेंगी और आप भी दुसरे Youtubers की तरह इससे अच्छा खासा पैसे कम सकेंगे.
हम सभी को ये बात तो पता ही है की हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत है. लोगों को पढाई करने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है जिससे लोग पैसे कमाने के लिए crime जैसे घिनोने काम को करने के लिए भी पीछे नहीं हट रहे है और जिससे इसमें बढ़ोतरी नज़र आ रही है. ऐसे में लोग अलग अलग तरीकों से पैसे कमाने के बारे में सोच रहे है. जिसमे की लोग Offline के साथ साथ Online के तरफ भी अपनी इच्छा प्रकट कर रहे हैं.
यदि में Online की बात करूँ तो ऐसे बहुत से उपाय हैं जिससे की अच्छे पैसे कमाए जा सकते है जैसे की Blogging, Affiliate Marketing, Ebook Revenues, Freelancing करना Upwork और oDesk में इत्यादि.
इनमें से जो सबसे ज्यादा Famous हैं वो हैं Blogging और दूसरा है Youtube से पैसे कमाना उसे Monitize कर के. क्या आपने कभी ये सोचा की Youtube के Personalities क्यूँ अपने channel को Full Time Job की तरह Treat करते हैं? इसके जवाब बिलकुल आसान है क्यूंकि वो अपने Youtube Channel से अच्छा पैसे कमाते हैं. तो अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कैसे वो ऐसा कर पाते हैं जो घबराये नहीं क्यूंकि आज में आप लोगों को यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए के बारे में बताने वाला हूँ जिससे की आप भी Online अच्छा पैसा कमा सकते हैं. तो फिर देरी किस बात की चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं की Youtube से पैसे कमाने का तरीका in Hindi.
YouTube से पैसे कैसे कमाए
जब बात online से पैसे कमाने की होती है तब लोगों को दो ही अच्छे options नज़र आते हैं एक है Blogging और दूसरा है YouTube. बहुत से लोग Blogging को उसके अच्छे CPC होने के कारण ज्यादा पसंद करते हैं Youtube की तुलना में. या शायद Blogging में सिर्फ लिखना ही होता है जो की उन्हें ज्यादा आसान लगता है.
लेकिन वो शायद ये भूल जाते हैं की Blogging के अलावा भी एक बहुत ही अच्छी option हैं और वो है YouTube में video बनाना और उसे बाद में Monitize करना. आपको ये बात जान के ताजुब होगा की Youtube में आप Blogging की तुलना में ज्यादा पैसे कमा सकते हैं, और ये बात बिलकुल सच है. इसके साथ और एक भी कारण है की लोग पढने की तुलना में देखना ज्यादा पसंद करते हैं इसीलिए तो Books या किताबों की जगह हमारे Hindi films ज्यादा popular हैं और ये बात तो शायद आपको भी पता है.
क्यूँ Youtube, Blogging की तुलना में ज्यादा अच्छा option है पैसे कमाने के लिए
1) Domain और Hosting की Investment नहीं है
YouTube की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है की आपको यहाँ Domain और Hosting के लिए पैसे invest करने की जरुरत नहीं है. जो की Blogging के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है शुरुवाती दोर में. यहाँ आप अपने Channel के नाम पर ही अपना Online presence जाहिर कर सकते हैं.
- यहाँ आप HindiMe की Channel देख सकते हैं
आपके Youtube Channel में Viewers आपके सारे Videos और recent activities को देख सकते हैं जिससे की उनका Trust आपके प्रति बढ़ जाता है.
loading...
इसके साथ आपको शायद ये सुनकर अच्छा लगे की आपका data विस्व से एक Top Website में मेह्जुद है जिसका मतलब की इनका server दुनिए के लगभग सभी हिस्सों में मेह्जुद है जहाँ की Internet है और उसके साथ आपका data भी. अगर में Short में कहूँ तो ये की आप बिना की पैसे की कर्च किये अपने घर पर मेह्जुद रह कर में अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.
2) YouTube में आप पहले ही दिन से पैसे कमा सकते हैं
YouTube की सबसे अच्छी बात जो मुझे लगती है वो ये है की इसमें आप पहले ही दिन से पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए बस आपको एक YouTube accout बनाना है और एक अच्छा सा video upload करना है. हाँ याद रहे की जो video आप upload कर रहे है वो YouTube और Adsense की Term and Condition को violate नहीं करनी चाहिए. और ये बात शायद Blogging में बिलकुल भी valid नहीं है.
3) YouTube में AdSense Approval पाना बहुत ही आसान है
अगर हम Blogging mein AdSense approval की बात करें तो इसे पाने में अधिकतर Bloggers को 4 से 5 महीने लग जाते हैं वहीँ YouTube में AdSense approval पाना बहुत ही आसान सी बात है. हाँ यहाँ एक बात समझने वाली है की YouTube में AdSense Account “AdSense for content hosts” होता हैं जो की Traditional ads जो की blogs में दिखाते हैं उससे काफी अलग है और differently काम करता है.
4) YouTube में बहुत ज्यादा visitors और एक बहुत बड़ा Platform मिलता है
Blogs की तुलना में यहाँ Visitors की संख्या बहुत ही ज्यादा है. एक बार आपने कोई video upload कर दिया तब उसे instantly करोंड़ों लोग देख सकते हैं. और अगर आपका Video ज्यादा आकर्षक निकला तब तो आप बहुत कम समय में YouTube में celebrity बन सकते हो. जहाँ Blogging में ऐसे publicity पाने में बहुत दिन लग जाते हैं.

0 Comments